फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीपुर मंडी के गेट पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


17 वीं लोकसभा के नतीजों का इंतजार और चिलचिलाती धूप ने धनीपुरमंडी के गेट पर तैनात भाजपाइयों के उत्साह को शाम तक ठंडा रखा। भाजपाइयों ने अपने पक्ष में परिणाम आते देख मतगणना स्थल पर तो जमकर नारेबाजी की, लेकिन धनीपुर मंडी के गेट पर सन्नाटा पसरा रहा।

यह सन्नाटा सांसद सतीश गौतम द्वारा जीत का प्रमाण पत्र लेकर गेट पर पहुंचने के बाद ही टूटा। सांसद सतीश गौतम जब जीत का प्रमाण पत्र लेकर गेट पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया, लेकिन यहां पुलिस ने सांसद को ज्यादा रुकने नहीं दिया और वह अपनी गाड़ी में बैठकर चल दिए। पुलिस का खौफ भी इतना था कि कोई नारेबाजी करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन



अरे यार तुम अपने होकर व्यवस्था खराब करोगे...
भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खबर जैसे ही बाहर खड़े कार्यकर्ताओं समेत अन्य भाजपाइयों को लगी वह धनीपुर गेट के अंदर प्रवेश करने को मचल उठे। इस दौरान पुलिस भी सक्रिय हो गई। गेट पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों भाजपाइयों को ‘अरे यार तुम अपने होकर व्यवस्था खराब करोगे’ कहकर वापस लौटा रहे थे।


‘सांसद जी ने कहा है निवास पर पहुंचो’
धनीपुर मंडी के गेट पर जब कुछ भाजपाइयों ने जबरन अंदर प्रवेश करने की कोशिश की तो वहां तैनात पुलिस अधिकारी ने अंदर जाने का कारण पूछा। इस दौरान एक भाजपाइ ने कहा कि अंदर सांसद सतीश गौतम से बात हो गई है, उन्हें बधाई देने जा रहा हूं। यह सुनते ही सुरक्षा संभालने वाले अधिकारी ने कहा कि सांसद जी ने ही कहा कि सभी भाजपाई निवास पर पहुंचे। यह सुनकर गेट के अंदर प्रवेश करने की जिद करने वाले भाजपाइयों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


तेज धूप के कारण पुलिसकर्मी और भाजपाई बैठे रहे छांव में
गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान जैसे-जैसे धूप तेज होती गई पुलिसकर्मी और भाजपाइयों की हालत खराब होना शुरू हो गया। बैरियर पर लगे पुलिसकर्मियों को तेज धूप के बीच अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी और भाजपाई पेड़ तथा अन्य स्थानों पर बैठकर समय पास करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें