न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मतगणना से पहले आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार शाम को चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के सामान और ट्रेनों के भीतर भी चेकिंग की गई।
संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर, आरपीएफ की ओर से ट्रेनों पर पत्थरबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में बुधवार को आरपीएफ की टीम महरावल स्टेशन के पास रेल लाइन किनारे बसे गांव के लोगों को ट्रेनों पर पथराव न करने के लिए जागरूक किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने ग्रामीणों को रेलवे एक्ट के बारे जानकारी देते हुए कहा कि पथराव के दोषी को आजीवन कारावास की सजा तक हो सकती है।
बच्चे अगर पथराव करते हुए पाए जाते हैं तो उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जागरूक करने गई टीम में आरपीएफ एसआई अमित कुमार, एएसआई योगेश कु मार, हेड कांस्टेबल विनय, देवकीनंदन मीणा, गंगाधर आदि मौजूद रहे।