फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीएसए समेत पांच के खिलाफ भ्रष्टाचार का दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के जनता जूनियर हाईस्कूल सालारपुर के पूर्व प्रबंधक ने कोर्ट के आदेश पर थाने में पूर्व बीएसए समेत पांच लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी शिक्षक नियुक्ति करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गुनेंद्र सिंह तोमर पुत्र वीरेंद्र सिंह ने अमित कुमार पुत्र हरपाल सिंह प्रबंधक, धीरेंद्र सिंह पूर्व बीएसए (वर्तमान में वरिष्ठ प्रवक्ता डायट हाथरस), गिरजेश सिंह डीआईओएस मेरठ, सुदर्शन सिंह राघव प्रधानाचार्य व शिव कुमार राघव क्लर्क को फर्जी शिक्षक नियुक्ति में आरोपी बनाया है। इस संबंध में उन्होंने काफी शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


अंत में कोर्ट का सहारा लिया। प्राइमरी अभिलेख तथा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर अध्यापक तथा अध्यापिकाओं की नियुक्ति की गई। दो लड़कियों की फर्जी टीसी भी बनाई गई। जिसमें दो जुलाई 2011 को कक्षा चार पास दर्शाया गया है। जबकि उसी बच्ची का 28 मई 2016 को अलीगढ़ के एक विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दर्शाया गया। गुनेंद्र सिंह ने छात्रों की संख्या तथा अभिलेखों का ना पाया जाना। 2011 से लेकर 2016 तक विभिन्न सत्रों में छात्रों की संख्या व अभिलेखों का भी न मिलने को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन



यह सभी शिकायतें सत्य पाई गईं। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पालीमुकीमपुर थाने के एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें