फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणामों पर सट्टेबाजों ने लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना का परिणाम अब कुछ ही घंटे दूर है। प्रत्याशियों की हार जीत ही नहीं बल्कि विधानसभा में विधायकों के प्रदर्शन तक को लेकर सट्टा मार्केट में दांव लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय उलट फेर से लेकर केंद्र में किसकी सरकार कितने मतों के साथ बनेगी, इस बात को लेकर भी दांव लगाए जा रहे हैं।

सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों की बातों पर भरोसा किया जाए तो अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम की हार जीत को लेकर दांव लग रहा है तो अजीत बालियान की हार जीत को लेकर भी दांव लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सट्टा मार्केट में केवल अलीगढ़ ही नहीं बल्कि एटा से भाजपा के प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू की हार और जीत को लेकर भी सट्टा लगा हुआ है। बात केवल प्रत्याशियों की हार जीत तक ही सीमित नहीं है। इस बात को लेकर भी सट्टा लग रहा है कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सा विधायक या नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मत दिलाने में कामयाब होगा।
विज्ञापन



कौन सा नेता या विधायक अपने क्षेत्र से प्रत्याशी को वोट दिलवाने में फिसड्डी साबित होगा। इसके साथ ही केंद्र में बनने वाली नई सरकार को लेकर भी सट्टा लगाया जा रहा है। कितने मतों के साथ सरकार बनेगी, साथ ही कौन सरकार बनाने से वंचित रहेगा, यह भी सट्टे बाजों के लिए दांव का मुद्दा है। सट्टा बाजार की इस सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि गुरुवार के दिन पल पल चुनाव अपडेट पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें