फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने सीएमओ आफिस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने से परेशान दिव्यांगों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ में चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में कार्यालय के वरिष्ठ लोगों ने उन्हें समझा कर शांत किया।

दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बन जाने के बाद उसका ऑनलाइन पंजीकरण होता है। जिसके बाद उन्हें एक कार्ड मिल जाता है। इस कार्ड के साथ उन्हें रोडवेज की बसों में यात्रा करते समय आसानी हो जाती है। क्योंकि प्रमाण पत्र की वैद्यता को लेकर अक्सर यात्री और बस के कंडक्टर में विवाद की स्थिति पैदा होती है। इसको ध्यान में रखते हुए दिव्यांगों को कार्ड जारी करने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से सीएमओ कार्यालय पर दिव्यांग प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आ रहे हैं। बुधवार को भी पंजीकरण के लिए यहां पर भीड़ हो गई। जबकि विभाग के लोगों ने बताया कि सर्वर से लिंक टूट गया है, जिसके चलते काम रुका पड़ा है। कई दिनों के बाद बुधवार को भी काम नहीं होने से पंजीकरण कराने आए लाभार्थी भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में विभाग के वरिष्ठ कर्मचारियों ने समझाया कि लिंक टूटने से काम रुका है। जैसे ही ऑनलाइन लिंक बन जाएगा। पंजीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें