फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर नगर निगम ने की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में गुरुवार को धनीपुर स्थित मतगणना स्थल पर नगर निगम ने बुधवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी कीं। नगर आयुक्त ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और वहां पर सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश की सभी व्यवस्थाएं पूरी कीं।

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि धनीपुर मंडी में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं के लिए निगम की 140 सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। मतगणना स्थल पर तीन मोबाइल टायलेट के साथ 6 पेयजल टैंकर भी रखे गए हैं। वहां पर कीट पतंगे और मच्छरों आदि का प्रकोप न हो, इसके लिए चार फागिंग मशीनें भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नगर निगम अधिकारी 2 रोबोट मशीन, 3 ट्रैक्टर और 2 ट्रिपर मशीन सहित मौके पर रहेंगे। अधिकारियों की निगरानी में ही मतगणना स्थल के चारों तरफ कैटल कैचर दस्ते का मूवमेंट रहेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा है कि मतगणना पूरी होने तक नगर निगम अपने पूरे संसाधनों के साथ मौजूद रहेगा। इसके साथ ही अतिरिक्त संसाधन भी रिजर्व में रखे गए हैं। बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें