क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क इलाके के नौरंगाबाद बाजार में बुधवार की शाम को एक जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की एक गाड़ी पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया।
सुशील निवासी नौरंगाबाद ने बताया कि घर में आगे के हिस्से में दुकान बनी है। दुकान में जनरल स्टोर का सामान भरा है। दोपहर तीन बजे के करीब अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना देकर पुलिस और दमकल की गाड़ी को बुला लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।