फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ रथ यात्रा के हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गौरवाणी प्रचार संघ द्वारा बीएस केशव महाराज के सानिध्य में मंगलवार को 12वीं विशाल श्री जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से शहर में निकाली गई। यात्रा में अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं के साथ विदेशी श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन कर समा बांधा। इस दौरान महिला, पुरुष तथा बच्चों में रथ को खींचने की होड़ लगी रही। यात्रा का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, कालीचरण वार्ष्णेय, संजय गोयल ने किया।

विधायक संजीव राजा के आवास से शुरू हुई रथ यात्रा, युसुफ गंज, बारहद्वारी, सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, प्रतिभा कालोनी, कामख्या मंदिर, हरे कृष्णा धाम होते हुए गंगा एनक्लेव कालोनी पर संपन्न हुई। अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं के साथ विदेशी श्रद्धालुओं ने झांझ मजीरे की ताल और मृदंग की थाप पर हरे रामा, हरे कृष्णा महामंत्र से जब हरिनाम संकीर्तन किया तो श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला तथा बच्चों ने नृत्य भी किया। इसे के साथ रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। मुख्य जगन्नाथ भगवान के रथ के साथ गुरु भक्ति वैभवपुरी, गोस्वामी महाराज, प्रभुपाद महाराज, नारायण गोस्वामी आदि की झांकियां भी साथ थीं। हाल ही में स्वर्गवासी हुए हरिबोल गंगा के फोटो को रथ यात्रा में लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों, घर के सामने जगन्नाथ भगवान की आरती उतारी और भोग लगाया। रथ यात्रा का कई जगह स्वागत भी हुआ। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सिद्धांत दास प्रभु, राजेश बाबू, विनोद कुमार गुड़ वाले, अनिल सारस्वत, गौरव फर्नीचर वाले, मत्युंजय प्रभु, राधे प्रभु आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें