फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से लड़ने और समाज में शांति स्थापित करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइन, आरएएफ, पीएसी सहित सामाजिक संगठनों, विद्यालयों में आतकंवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आतंकवाद से लड़ने और समाज में शांति स्थापित करने की शपथ ग्रहण की।


पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय परिसर में मंगलवार को एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को आतंकवाद, हिंसा, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई गई। 104 बटालियन आरएएफ के परिसर में द्वितीय कमांडेंट भवेश चौधरी के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस देश के सभी वर्गों को आतंकवाद और हिंसा के खतरे तथा लोगों, समाज एवं समग्र रूप से देश पर उसके असर के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। आज ही के दिन भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों, कार्मिकों को आतंकवाद के खिलाफ डटकर लड़ने की शपथ दिलाई। एसएमबी इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटो को एएनओ भूपेंद्र सिंह ने आतंकवाद दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर सूबेदार राजवीर सिंह, सूबेदार ईश भगवान, पवन सिंह, तुषार, मनी, संजीव, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें