फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्टन ने जड़े 97 रन, एसीए को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्रिकेट लीग में इंडिया ए क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह को भले ही बल्लेबाजी करने का मौका न मिला हो, लेकिन सधी गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को बांधे रखा। हालांकि, उन्हें विकेट लेने में सफलता नहीं मिली। भोर में ही रिंकू दुबई से अलीगढ़ पहुंचे थे। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने एमके अलीगेरियन को 6 विकेट से हरा दिया।

महुआखेड़ा मैदान पर एमके अलीगेरियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज हन्नान रिजवान सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद हम्माद (85) ने एक छोर संभाले रखा। मैदान के चारों ओर स्ट्रोक लगाए। मनीष ने 27 रन की पारी खेली। निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर एमके अलीगेरियन 223 रन बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की तरफ से दीपक ने 3 व अमित ने 2 विकेट झटके। रिंकू सिंह ने भी 6 ओवर फेंके, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के सलामी बल्लेबाज डाल्टन सारस्वत (97) व अर्नव गुप्ता (38) ने रन बनाकर अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी। चार विकेट पर जीत के लिए 224 रन बना लिए। रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। दुबई से अलीगढ़ पहुंचते ही वह मैच खेलने सीधे मैदान पर आ गए। मैन ऑफ द मैच डॉल्टन को दिया गया। अंपायरिंग मसूद अमीनी व रिजवान खान ने की। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फकीरा, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें