फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खा कर घर जा रहे तीन बाइक सवारों को बारात की बस ने रौदा एक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला (गंगीरी) अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के पास एक बरात की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना बरला के गांव परौरा निवासी सोनू (25) पुत्र हरीसिंह गांव के ही संजीव पुत्र नेत्रपाल सिंह और संजीव की बेटी के साथ बाइक से थाना गंगीरी के गांव टोडरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक सवार देर रात करीब 9 बजे थाना गंगीरी के गांव रामनगर के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही एक बरात की बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव और उसकी बेटी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें