फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकले करंट मेरे यार नू पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
राजकीय नुमाइश में सोमवार को मशहूर कलाकार जस्सी गिल व बब्बल राय की नाइट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मंडलायुक्त अजयदीप सिंह व डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने किया। जैसे ही जस्सी गिल 9 बजकर 15 मिनट पर मंच पर पहुंचे तो दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया। लोगों ने जस्सी आई लव यू कहकर उनका स्वागत किया। जस्सी गिल और बब्बल ने एक से बढ़कर एक गानों के जरिए समां बांध दी।
विज्ञापन


मैनु बदलेगा दिल..., नि अंखियां नजर मार लाए... सच्ची-सच्ची दस मैंनु की..., निकले करंट मेेरे यार नू... जैसे गानों के जरिए श्रोताओं को खूब झुमाया। वैलेंनटाइन वीक पर स्पेशल गाना कोई आया नया सानू प्रपोज करना... गाकर युवतियों के दिल धड़काए। करीब सवा दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह, एडीएम वित्त उदय सिंह, तहसीलदार कोल गौतम सिंह, नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई मौजूद रहे।

भीड़ को संभालने के लिए हुआ लाठीचार्ज, कुर्सियां फेंकी
जस्सी गिल व बब्बल राय नाइट को देखने वालों की भीड़ के लिए प्रशासन व पुलिस पहले से ही तैयार थी। लोगों ने जबर्दस्ती अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस के सामने उनकी एक न चली। नुमाइश प्रशासन की ओर से पहले से ही व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


भीड़ का दबाव बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पांडाल के अंदर बैठे लोगों ने व्यवस्था से नाराज होकर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने व्यवस्था को दोबारा सामान्य किया।

पास वाले बाहर, जुगाड़ वाले अंदर
अलीगढ़। नुमाइश में अधिकतर नाइटों में देखा जा रहा है कि जिनके पास वीआईपी पास होते हैं वह बाहर ही रह जाते हैं। जिनके पास जुगाड़ है वह अंदर पहुंचकर आनंद पूर्वक कार्यक्रम का मजा ले रहे हैं।

सोमवार को जस्सी गिल नाइट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पास वाले लोग बाहर ही खड़े रह गए। जुगाड़ वाले लोग अंदर घुस गए। कुछ दर्शकों ने बताया कि पुलिस ने इंट्री गेट पर ही उनके पास फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें