फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड गायकों ने सुरीली अवाजा से बिखेरी कोहिनूर मंच पर चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश में कोहिनूर मंच पर आयोजित उड़ान बैंड नाइट में दृष्टिबाधित कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेर श्रोताओं को गदगद कर दिया। शुक्रवार रात उड़ान बैंड के दिव्यांग गायकों ने मंच पर प्रस्तुति दी। गायिकी सुन श्रोता खड़े होकर कलाकारों के लिए तालियां बजाते हुए नजर आए।


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शुक्रवार की रात उड़ान बैंड के कलाकार मुंबई से चौथी बार अलीगढ़ महोत्सव में आए। कलाकारों की सुरीली आवाज सुनने के लिए कोहिनूर मंच के परिसर में सैंकड़ों दर्शक देर रात तक मौजूद रहे। कलाकारों ने गायक किशोर कुमार से लेकर सूफियाना अंदाज तक में गायिकी का जलवा बिखेरा। इधर, दिव्यांग डांसर कमलेश ने भी अपने लिए खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस पर चांस में नन्हे कलाकारों ने बिखेरा जलवा
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर लाफ्टर शो व डांस पर चांस कार्यक्रम हुआ। आर्यन डांस अकेडमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नन्हें कलाकारों के साथ युवाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। वहीं कई कॉमेडियन कलाकारों ने हंसी की फुहारें छोड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें