फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कारस के फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ से अपने गांव कारस लौटते समय एक फौजी को गांव जारौठ पर सामने से आ रही कार के चालक ने रौंद दिया। इस हादसे में फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव कारस निवासी मनीष कुमार रावत (28) पुत्र तेजवीर सिंह रावत आर्मी में सेवारत था। एक माह की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। गुरु वार की रात्रि लगभग आठ बजे अलीगढ़ स्थित अपने मकान से स्कूटी से गांव लौट रहा था।

रास्ते में गांव जारौठ पर मथुरा की ओर से आ रहे कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी स्कूटी को रौंद दिया। मौके पर ही फौजी की मौत हो गई। वहीं हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अजय सिंह चाहर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को गांव में फौजी के शव का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें गांव के तथा आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


विदित रहे कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसने अपने पीछे पत्नी पूजा व बेटे सिद्धार्थ व जिगर को छोड़ा है। उसकी मौत से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें