फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कटान और बिक्री पर रहेगी कड़ी नजर, माहौल बिगाडने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। बुलंदशहर और हाथरस के गांव चंदपा में गोवंश के अवशेष मिलने की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सोमवार को कोतवाली पर नगर के सभी पशुओं का कटान करने वाले लोगों, मीट विक्रेताओं और चौकीदारों की बैठक हुई। इस बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने विक्रेताओं को कड़े दिशा निर्देश दिए। मीट बिक्री में नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज सतीशचंद ने कहा कि मीट बिक्री पर्दा डाल कर की जाए। किसी भी स्थान पर पशुओं के अवशेष न फेंके जाएं। खुले स्थानों पर न तो बिक्री हो और न ही कटान हो। अगर कहीं पशुओं का अवैध कटान हो रहा है तो पुलिस को सूचित करें। साफ सफाई का पूरा ख्याल रखें। भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब न करने की कोशिश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने चौकीदारों से कहा कि वह अपने अपने इलाके में अलर्ट रहें, अगर पशुओं के कटान व बिक्री का कोई काम अवैध रूप से चल रहा हो तो उसकी जानकारी सीधे उन्हें फोन कर दें। बैठक में शाहिद, इकराम, छल्लो, सिराजुद्दीन, अक रम ठेकेदार, शकील, नदीम, फरमान, फइम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें