फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारऊ में केंद्र की टीम ने देखी स्वच्छता की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। केंद्र सरकार की ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने सोमवार को गांव जारऊ में स्वच्छता की हकीकत देखी। टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई से लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों की स्थिति देखी। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

टीम में शामिल अभिषेक मिश्रा, आकाश वाजपेयी आदि ने गांव में घर घर जाकर शौचालयों की स्थिति देखी। अधिकांश स्थानों पर शौचालय गुणवत्तापूर्ण तरीके से बने हुए मिले। सार्वजनिक स्थल भी साफ व स्वच्छ दिखाई दिए। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से स्वच्छता संबंधी सवाल जवाब किए। निर्धारित बिदुंओं के आधार पर की गई जांच को टीम केंद्र सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर,मंगलवार को भी टीम गांव का निरीक्षण करेगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार गौतम, प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह, जिला समन्वयक शैलेंद्र लवानियां, योगेश सारस्वत, शैलेंद्र सिंह, प्रवेंद्र यादव, सुनील चौधरी, नरेंद्र, प्रमोद, देवजीत, वीरेंद्र, ममता, कारे सिंह, लक्ष्मण, कुलदीप गौतम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें