फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आईटीआई संस्थानों की जांच, उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। जिले में अब संचालित निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को सादाबाद के दो आईटीआई संस्थानों की जांच डायट प्राचार्य ऋचा गुप्ता और आरआई डीसी पौरुष ने संयुक्त रूप से की। जांच से इन संस्थानों के कर्मियों में खलबली मची रही।

शासन के संज्ञान में आया है कि प्रदेश में संचालित निजी क्षेत्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या तो धरातल पर स्थित नहीं है या केवल उनके बोर्ड टांगे गए हैं अथवा एक से अधिक शिक्षण संस्थाएं एक ही भवन में संचालित किए जा रहे हैं। निजी क्षेत्र के आईटीआई शिक्षण संस्थान द्वारा ऐसा कृत्य अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि को हड़पने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसी वजह से जिलेभर में डीएम के आदेश के बाद आईटीआई संस्थानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सादाबाद तहसील के लिए बनाई गई जांच समिति में शामिल डायट प्राचार्य ऋचा गुप्ता और आरआई डीसी पौरुष पिछले दिनों पांच निजी आईटीआई संस्थानों की जांच कर चुके है। गुरुवार को टीम ने दो और आईटीआई कंजौली स्थित कैप्टन प्यारेलाल आईटीआई और गजानन आईटीआई मई का निरीक्षण किया। जांच में देखा गया कि संस्थान धरातल पर है या नहीं, संस्थान को एनसीवीटी या अन्य किसी सक्षम विभाग से मान्यता प्राप्त है या नहीं।
विज्ञापन


आईटीआई जिस परिसर में संचालित है, क्या उस परिसर में अन्य किसी नाम से या उसी नाम से कोई संस्थान संचालित है। भवन निर्धारित मानकानुसार है या नहीं। पर्याप्त रोशनी, शौचालय आदि की व्यवस्था है या नहीं आदि बिंदुओं पर जांच की गई। समिति द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इधर, जांच से अन्य आईटीआई संस्थानों में भी खलबली मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें