फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा एवं रूबैला को समूल्य मिटाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। खसरा एवं रुबैला के प्रति सुरक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्र व्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नौ माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। भले ही उन्हें पूर्व में आरएम एवं एमएमआर का टीका दिया जा चुका हो। शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर से पांच सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा।

यह जानकारी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और धर्म गुरुओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप रावत ने दी। डॉ. रावत ने बताया कि यदि किसी बच्चे को बुखार एवं आंखों में लालिमा एवं सर्दी के लक्षण हों तो डॉक्टर की सलाह लेकर टीकाकरण अवश्य कराएं। खसरा एक जानलेवा बीमारी है, जो वायरल से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण बच्चों में दिव्यांगता के साथ असामायिक मृत्यु तक हो सकती है। प्रथम दो सप्ताह में क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट संस्थाएं और अगले दो सप्ताह में ग्राम, आंगनबाड़ी केंद्र और भट्ठों के मजदूर इस अभियान में शामिल होंगे। अंतिम पांचवें सप्ताह में मोबाइल टीम नगर एवं ग्रामीण अंचल में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करेगी, ताकि बच्चे कुपोषित पैदा नहीं हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें