कोतवाली इगलास क्षेत्र के मथुरा रोड पर आबकारी, एसडीएम इगलास व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तेजवीर पुत्र गिर्राज निवासी साथनी के घर के पीछे बने गोदाम से डेढ़ दर्जन ड्रम सहित 2950 मीटर स्प्रिट, 500 लीटर मिट्टी का तेल और 250 लीटर डीजल को कब्जे में लिया है। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त मौके से फरार हो गया।