फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत इनसान को लकी बनाती है: विजय शेखर शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अग्रसेन इंटर कॉलेज में अटल टिकरिंग लैब (एटीएल) का उद्घाटन सोमवार को पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने सफलता के टिप्स देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि यूं ही कोई लकी नहीं बनता। इंसान की मेहनत ही उसे कई गुना लकी बनाती है।

पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा ने नारियल फोड़ने के बाद फीता काटकर अटल टिकरिंग लैब का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए सेंसर मॉडल, ड्रोन आदि देखकर खुशी जताई। पिता की याद में बनवाए गए आडिटोरियम में पहुंचकर पिता के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


कहा कि यहां आने के बाद बहुत उत्साहित हूं, और अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं जब इंटर करने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज गया तो सब कुछ अंग्रेजी में था। कभी-कभी मुझे यह भी नहीं पता चलता था कि टीचर फिजिक्स पढ़ा रहे हैं अथवा अंग्रेजी।

अंत में यही समझ में आया कि आप स्वयं में आत्मविश्वास से भरे हैं तो आपको आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सुप्रीम कोर्ट की वकील गीतांजलि शर्मा ने उन्हें बधाई दी।

उद्घाटन से पूर्व कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधन समिति की ओर से विजय शेखर शर्मा एवं उनके परिजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्काउट गाइड ने तिलक किया और एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्षता वयोवृद्ध दाऊदयाल बंसल व संचालन रवेंद्र शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य शंभू दयाल रावत, प्रबंधक राजेश मीतल, आरएन शर्मा, अनिल अग्रवाल, बांके बिहारी बंसल, डॉ. राजीव लोचन, ग्रीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें