न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। सादाबाद तहसील में शुक्रवार को सादाबाद तहसील के सभी बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में सभी बीलएओ को 30 अक्तूबर तक मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु और तहसीलदार टीपी सिंह ने कहा कि 14 अक्तूबर को अलीगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की मंडलीय समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग से अधिकारी आएंगे। इस लिए सबको अपना काम दुरूस्त रखना है।
बीएलओ को जो निर्देश दिए गए हैं, उनको वह समय से पूरा कर लें। अभियान एक सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। बीएलओ को निर्देश दिए गए कि घर घर जाकर मतदाताओं का सर्वे का कार्य पूरा करें। सभी बीएलओ से सर्वे का कार्य पूरा करने का प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा।
मानक के अनुसार ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो को सही करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि शनिवार को दिव्यांग और महिला मतदाताओं को वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम ने सभी बीएलओ को नियमानुसार पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए।