फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-01 में नगला मया में अनशन कर्ताओ के ज्ञापन को पढकर जिलाधिकारी को अबगत कराते ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। क्षेत्र के गांव नगला मया में खारे पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन स्थल पर बुधवार को डीएम रमाशंकर मौर्य पहुंच गए। डीएम ने अनशनकारियों को पानी और जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। ग्रामीणों ने डीएम को अपनी मांगों के संबंध में चार सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। ब्लॉक प्रमुख प्रति सुमंत किशोर सिंह ने डीएम को ज्ञापन पढ़कर सुनाया।

प्रमुख पति ने कहा कि गांव में मीठे पानी की व्यवस्था के लिए टंकी का एस्टीमेट पास कराने के लिए डीएम या तो खुद लखनऊ जाएंगे या फिर किसी अधिकारी को भेजेंगे। अगर ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्ताव पास होने के दो माह में ही पेयजल टंकी का निर्माण कराया जाना चाहिए। ज्ञापन में नगला मया के लिए आ रहे रजवाहे की सफाई कराने, रजवाहे में टेल तक पानी पहुंचाने, गांव हेथा रघुनाथपुर प्राइवेट नल की जगह सरकारी हैंडपंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों की मांगें स्वीकार करने के बाद ग्रामीणों को जूस पिलाने की बात कही तो मुख्य अनशनकर्ता चंद्रपाल सिंह ने डीएम से खारा पानी पीने की बात कही। डीएम ने चंद्रपाल सिंह की इच्छा को देखते हुए उन्हें खारा पानी पिलाया। अन्य ग्रामीणों को जूस पिलवाकर अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर एसडीएम नीतेश कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार, भाजपा नेता रवेंद्र सिंह सेंगर, चंद्रपाल सिंह, दानवीर सिंह, उर्मिला देवी, बबीता सिंह, मंगलदेब शर्मा, हरिओम शंक र प्रधान, टीकेंद्र सिंह, चोखे सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------

जूस पीने से बिगड़ी ग्रामीण की हालत
जूस पीने के बाद अनशनकारी ऊदल खां की हालत बिगड़ गई, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन अधिकारियों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें