फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे मेज कुर्सी, फटे बैग और जर्जर भवन को देख चढ़ा एसडीएम का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद की एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसडीएम के पहुंचने से विद्यालय में खलबली मच गई। एसडीएम को निरीक्षण में विद्यालय में टूटी हुई मेज कुर्सी और मैन्यू के अनुसार विद्यार्थियों को खाना वितरित न किए जाने की शिकायत मिली।

एसडीएम ने बताया कि एंट्री रजिस्टर नौ अगस्त से बनाया गया था, इससे पहले का एंट्री रजिस्टर मौजूद नहीं मिला। खाद्यान्न स्टॉक रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला, बाद में पहुंचने पर बनाना शुरू किया गया। सोमवार को मैन्यू के अनुसार सलाद, रायता आदि छात्राओं को दिया जाना था, लेकिन इसकी जगह सब्जी रोटी वितरित की गई थी। छात्राओं का आवासीय भवन काफी जर्जर था।
विज्ञापन


शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया आरओ खराब पड़ा था। क्लासरूम में जो मेज कुर्सी थीं, वह टूटी हुई पड़ी थीं। पूरे विद्यालय में अंग्रेजी की कविता सिर्फ एक बालिका ही सुना सकी। मौके पर बताया गया कि विद्यालय में गणित के शिक्षक नहीं है। पार्ट टाइम शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। अप्रैल में छात्राओं को बांटे गए स्कूल बैग फटे हुए मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन से चार बेड टूटे हुए मिले। विद्यालय में 96 में से सिर्फ 79 छात्राएं ही मौजूद मिलीं। शेष छात्राएं कब से स्कूल नहीं आ रहीं, इस संबंध में विद्यालय से रिपोर्ट एसडीएम ने मांगी। एसडीएम ने बताया कि वह अपनी आख्या डीएम को भेजेंगी। इस दौरान आरआई डीसी पौरूष भी मौजूद थे।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें