फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को बिजलीघरों का रालोद करेगा घेराव, गरजेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद के मथुरा रोड स्थित ओम शीतगृह पर शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पार्टी के पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत विद्युत दरों में की गई वृद्धि को लेकर 13 अगस्त को जिलेभर के 33/11 केवी बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए रणनीति तय की गई। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हर बिजलीघर पर सफल आंदोलन के लिए विधानसभावार प्रभारी भी नियुक्त किए गए। सभी को सर्वेक्षण फार्म और ज्ञापन की कॉपी उपलब्ध कराई गई।

रालोद के प्रदेशव्यापी इस आंदोलन के तहत नगर में पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. जयंत की जनसभा भी हो चुकी है। अब 13 अगस्त को पोल खोल धावा बोल अभियान का अंतिम चरण होगा। पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि यूपी की किसान मजदूर विरोधी वर्तमान सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर देने वाला फैसला लिया है।
विज्ञापन


बिजली दरों में 250 से 350 फीसदी तक वृद्धि कर हर ग्रामीण उपभोक्ता पर एक असहनीय भार डाल दिया है। इसके विरोध में 13 अगस्त को जिले के सभी 33/11 केवी बिजलीघरों का घेराव रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव गुड्डू चौधरी ने बताया कि सादाबाद में बिजलीघरों के घेराव के लिए प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, दीपू चौधरी, केशव चौधरी, सुआ पहलवान, चंद्रकांत बधौतिया, धर्मवीर चौहान, महाराज सिंह, रज्जो, बोरा, बहादुर सिंह, मुनब्बर, नईम, एनपी सिंह, सुरेंद्र फौजी, रामसहाय, भंडारी, डॉ. दरब सिंह, सहपऊ में मुनमुन चौहान, कलौदी प्रधान, केपी, मनोज खोंडा, लाहौर प्रधान, बच्चू सिंह, किशनराज, कोमल, वीरेंद्र यादव, डॉ. मोनवीर, रमेश प्रधान, सिकंदराराऊ में रमेश फौजी, महेंद्र सिंह धनगर, जेपी धनगर, अनोखेलाल, गौरव चौधरी, रवि चौधरी, राजकुमार, हाथरस में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष गेंदालाल, कोमल सिंह, मोहन सिंह, रिशाल सिंह, टीकम सिंह, प्रवेश राणा, योगेंद्र राणा, सुरेंद्र परिहार, रामनारायण वर्मा, मुरसान में किशनपाल सिंह, राजेश चौधरी, उदयवीर सिंह, आशीष ठैनुआं, रोहिताश, प्रवीन पौनिया, राहुल चौधरी, नागेंद्र, सुशील चौधरी, मनोज, ओमवीर, धर्मेंद्र सिंह, रामगोपाल, योगेश, राजेंद्र सिंह के अलावा मई और बिसावर के प्रभारी भी तय किए गए हैं। इन्हीं लोगों के नेतृत्व में बिजलीघरों पर प्रदर्शन होगा। प्रदेश महासचिव गिरेंद्र चौधरी और पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी ने बताया कि बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन के दौरान बिजलीघर प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें बिजली की बढ़ी दरों को अविलंब वापस लिए जाने, धारा 138 ए को समाप्त किए जाने, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने, गलत बिल की शिकायत को तीन दिन में निस्तारित किए जाने, चार गुना लाइनलास के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने सहित कई मांगें राज्यपाल से की जाएंगी। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह, केशव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सचिन पचहरा, दीपू चौधरी, रामप्रकाश, रामवीर सिंह, डंबर सिंह, अजीत सिंह, राधाचरन पहलवान, देवेंद्र सिंह, हुक्म सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें