न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
ब्लाक क्षेत्र के गांव महासिंहपुर ग्राम पंचायत के माजरा नगला मया में खारे पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण बारिश में डटे रहे। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि गांव नगला मया में अनशन समस्या का समाधान न होने तक जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि अब एक प्रतिनिधि मंडल गांव से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने के लिए लखनऊ में डेरा डालेगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा। तब तक ग्रामीण लखनऊ से भी नही आएंगे। अनशन पर चंद्रपाल सिंह, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दानवीर सिंह, गोपाल सिंह, संदीप शर्मा, अंकित कुमार, देवेश कुमार, हरप्रसाद सिंह, कमल सिंह, रामपाल सिंह, दिनेश शर्मा, बीरेंद्र सिंह, राजू सिंह सहित तमाम ग्रामीण अनशन पर मौजूद थे।