फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया को लेकर एएमयू छात्र संघ के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ाने एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज बुधवार को सात दोस्तों के साथ बेगुसराय रवाना हो गए। बेगुसराय में राजद प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने मुस्लिम फ्रंट की याद दिलाकर सलमान इम्तियाज पर निशाना साधा है।

सलमान ने कहा कि भाजपा का मकसद कन्हैया को हराना है। क्योंकि वह अकेला ही इनके जुल्म को ललकार रहा है। इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि ऐसी आवाज को संसद में भेजा जाए। कन्हैया ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति, मुस्लिम एवं किसानों की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन


वहीं बेगुसराय में राजद प्रत्याशी तनवीर हसन को चुनाव लड़ा रहे एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने मुस्लिम फ्रंट बनाने के लिए 13 दलों की बैठक की याद दिलाकर सलमान इम्तियाज पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मुस्लिम पार्टियों से धोखा करने के लिए जिंदगी भर सलमान इम्तियाज को याद किया जाएगा।
विज्ञापन


कन्हैया कुमार हैदराबाद जाकर असुद्दीन ओवैसी के खिलाफ प्रचार किया था कि यह बहुत कट्टरपंथी है, जिनको सत्ता में नहीं आना चाहिए। ओवैसी पर आज पूरा मुल्क फख्र करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें