न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का नाम तय करने में भाजपाई जुटे हुए हैं। सबसे अधिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग की है। इसके अतिरिक्त भाजपा नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी एवं उमा भारती को बुलाना चाहते हैं। एक-दो दिन में बैठक कर स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश नेतृत्व के पास भेजे जाने की उम्मीद है।
चुनाव संचालन समिति की धुआंधार बैठक प्रारंभ
अलीगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बने चुनाव संचालन समिति की बैठक शुरू कर दी गई है। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी अलीगढ़ पहुंचे और खैर, अतरौली, बरौली आदि विधान सभा क्षेत्रों में समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। कोल एवं शहर विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त पूरे लोकसभा क्षेत्र की बैठक देर रात तक होने की उम्मीद है। इसमें पार्टी नेताओं को सौंपे गये दायित्व का बारीकी से समीक्षा की जा रही है।