फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग से थमे राजधानी के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन (अप) में सवार एक यात्री ने शनिवार सुबह 9:06 बजे गाड़ी के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचते ही चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग करने से गाड़ी के पहिये थम गए। हालांकि आरोपी को आरपीएफ ने मौके से दबोच लिया।

इधर, चेन पुलिंग के कारण गाड़ी पांच मिनट तक जंक्शन पर ही खड़ी रही। आरपीएफ के अनुसार आरोपी की पहचान गुड्डू चाहर पुत्र जगदीश चाहर निवासी कागारौल, आगरा के तौर पर हुई। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में भी बुलंदशहर निवासी अतहर पुत्र महमूद अली ने भी चेन पुलिंग कर दी। उसके खिलाफ भी रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें