फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण कांप्लेक्स की पार्किंग पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के बाद जगह बनाने की कवायद में जुटे प्रशासन और नगर निगम की आंखों में धूल झोंकते हुए पहले से रेलवे रोड पर प्रस्तावित पार्किंग की जगह पर पिलर बना कर और सामान रखकर कब्जा किया जा रहा है। जबकि इस स्थान पर विधिवत पार्किंग शुरू होने से इस व्यस्त इलाके की एक बड़ी समस्या का हल हो सकता है।
नागरिक चेतना समिति की ओर से नगर निगम में पत्र लिखकर कहा गया है कि रेलवे रोड पर समर्पण कांप्लेक्स परिसर में नगर निगम ने दुकानों का निर्माण कराया है। इस परिसर के आगे जो जगह है, उस जगह को पार्किंग के लिए प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन


यहां पर एक समय में करीब 25 कारें और इतने ही दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि कुछ लोगों ने यहां पर एंट्री प्वाइंट पर पिलर बना दिए हैं जिससे यहं पर वाहन न आ सकें।
विज्ञापन


इसी के साथ कुछ दुकानदार अपनी दुकानों का सामान निकाल कर यहां रख देते हैं जिससे यहां किसी तरह के वाहन खड़ा करने की संभावना ही नहीं बने। पत्र में कहा गया है कि नगर निगम इस स्थान की पार्किंग का ठेका उठाकर अपनी आय में वृद्धि करे और नागरिकों को भी यहां पार्किंग की सुविधा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें