फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी शिकायतें, जेल का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। जिसमें कुल 5 फरियादियों से मुलाकात करते हुए महिला उत्पीड़न से संबन्धित घटनाओं की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश थाना प्रभारी व अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज की जनसुनवाई में तीन मामले तलाक से संबन्धित थे, जिनकी विधिक कार्यवाही न्यायालय स्तर पर की जा रही है। इसके साथ ही एक शिकायत महिला थाना स्तर पर लम्बित है, जिसमें नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश महिला थाना अध्यक्ष सुनीता मिश्रा और एक शिकायत तहसील कोल की थी, जिसके निस्तारण के लिए निर्देश दिये गये हैं। जनसुवाई के बाद उन्होंने महिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान पहली शिकायत श्रीमती बेबी की थी, जिसने बताया कि उसका तलाक हो चुका है और उसके पति द्वारा प्रति माह भरण पोषण के लिए 3000 रुपये दिये जाने हैं, परन्तु उसके द्वारा अब तक कोई की धनराशि नहीं दी गयी है और वह अतरौली से आकर शहर के क्वार्सी क्षेत्र में छिपा हुआ है जिस पर सदस्य ने थानाध्यक्ष क्वार्सी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

दूसरी शिकायत मड़राक क्षेत्र की महिला गीता देवी की थी जिसने बताया कि उसका पति दिन भर शराब के नशे में रहता है और उसको डर है कि कहीं शराब के नशे में जमीन किसी और को न बेच दे, जिस पर उपजिलाधिकारी कोल व रजिस्ट्रार पंजीयन को इस स्थिति से अवगत कराते हुये प्रर्थाना पत्र देने को कहा, ताकि नियामानुसार कार्यवाही हो सके।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला व क्वार्सी थानाध्यक्ष, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रूखसाना बेगम, 181 महिला हेल्पलाइन की टीम सहित भाजपा के प्रतिनिधि चित्रपाल सिंह, चंद्रमणि कौशिक व पुष्पराज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें