फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जतिन ने दौड़ में गोल्ड मेडल की लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लखनऊ के पीएसी सिंथेटिक एथलेटिक्स ग्राउंड में हुई रिलायंस फाउंडेशन के बैनर तले यूपी यूथ स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में एथलीट जतिन ने दौड़ में तीन गोल्ड मेडल जीतकर हैट्रिक लगाई।

4 से 7 सितंबर तक चली प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में जतिन चौधरी ने 100, 200 मीटर व रिले दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। जूनियर वर्ग में विजय सिंह ने 100 व 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन


सब जूनियर में सतेंद्र चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल व 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। डीपीएस के छात्र रोहन कुमार ने सब जूनियर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी मुंबई में होने वाली रिलायंस फाउंडेशन यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

रोहन को तीन लाख की छात्रवृत्ति
डीपीएस केछात्र रोहन सिंह ने 400 मीटर दौड़ में देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी को तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति व एडिडास ब्रांड की ओर से स्पांसरशिप दी जाएगी। डीपीएस के एथलेटिक्स कोच जीशान अली ने बताया कि रोहन ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
विज्ञापन


रोहन 21 से 23 सितंबर तक इटावा में होने वाली सीबीएसई क्लस्टर व 23 से 25 सितंबर तक लखनऊ में राज्य स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। डीपीएस अलीगढ़ के प्रो वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन ने रोहन को बधाई दी है। वाइस प्रिंसिपल शरद अग्रवाल ने बताया कि खेलकूद में अच्छी रुचि रखने वाले खिलाड़ी छात्रों को पावना स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहने की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें