न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारतीय माली (सैनी) समाज उत्थान एवं विकास समिति की ओर से डीएस कॉलेज के सभागार में हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने बच्चों व महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षित बनाकर देश के विकास में भागीदार बनाएं। विशिष्ट अतिथि खतौली के विधायक विक्रम सैनी व पूर्व मंत्री बहोरन लाल सैनी ने समाज की एकजुटता पर बल दिया।
कहा, आर्थिक रूप से मजबूत हों व राजनीति क्षेत्र में भागीदारी निभाकर समाज का उत्थान व विकास करें। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि, सैनी रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी, हजारी लाल सैनी, नीरज सैनी, विनोद सैनी, यादराम सैनी, संरक्षक लक्ष्मी नारायन, ओमप्रकाश ठेकेदार, रमेश चंद्र विनायक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने दीप जलाकर किया।
स्वर साधना संस्था के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी ने की। मुकेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, मंजू सैनी, रीता राजपूत, दिनेश सैनी, कैलाश फूल वाले, लक्ष्मी नारायन गांधी, अवनींद्र कुमार गुप्ता, आरएम शर्मा, महिला खिलाड़ी लवली गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश सैनी, गौरव सैनी, बंटू सैनी, राधेश्याम सैनी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।