फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक द्वारा पकडा गया गेंहू अतरौली के किसानों का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज।
विज्ञापन


शनिवार को तालानगरी क्षेत्र में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह द्वारा गेहूं की बोरी से भरी मैक्स गाड़ी को सरकारी राशन की कालाबाजारी के शक में पकड़ा गया था। जिसकी जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक नवल किशोर शनिवार को ही थाने पहुंच गए।

जहां गाड़ी चालक रविकांत पुत्र कृपाल सिंह निवासी मौसमपुर अतरौली ने गाड़ी की बोरियों में भरे गेहूं को खुद का तथा गांव के ही अन्य किसानों का बताया। जिसकी खतौनी भी दिखाई गई।
विज्ञापन


वहीं थाने पहुंचे मौसमपुर गांव के किसानों ने बताया कि गेहूं धनीपुर मंडी को भेजा जा रहा था। किसानों से बातचीत व संबंधित ग्राम प्रधान व लेखपाल से जानकारी कर चालक की बातों का सत्यापन करते हुए पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया गेहूं किसानों का ही है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को सूचित करते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जिसकी वजह से गाड़ी सवार दोनों लोग व गेहूं से भरी गाड़ी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें