फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो बुजुर्ग की गई जान-First Page

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड से जिले के गंगीरी और गहलऊ में दो लोगों की जान चली गई। कासगंज शहर निवासी होडिल सिंह (75) काफी समय से अपने समधी के यहां थाना गंगीरी के गांव मझोला में रह रहे थे। उनका बेटा गंगीरी चौराहे पर चाट की ढकेल लगाता है। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात होडिल सिंह की ठंड लगने से जान चली गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उधर गहलऊ में रविवार की सुबह अंगूरी देवी (82) पत्नी चेतराम सिंह की जान चली गई। अंगूरी देवी शनिवार की सुबह शौच करने खेत में गई थीं।

परिजनों के अनुसार उसी दौरान उन्हें ठंड लग गई। रविवार की सुबह उनकी जान चली गई। लोगों का कहना है कि गहलऊ में एक भी सरकारी शौचालय नहीं बना है।

यदि घर पर शौचालय होता तो जान बच सकती थी। सूचना पर एसडीएम इगलास ललित कुमार ने लेखपाल को जांच के लिए भेजा। लेखपाल का कहना है कि 70 साल की उम्र तक ही ठंड से मौत का कारण माना जाता है। फिर भी जांच कर परिवार को नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें