फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने सराही फ्लाई ओवर पर बनी पेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ बाईपास फ्लाई ओवर पर बनी 650 मीटर लंबी वॉल पेंटिंग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत भायी। इस बात से नगर निगम और पेंटिंग बनाने वाले कलाकार बहुत उत्साहित हैं। 15 अगस्त को इन कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

शनिवार को यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की बैठक के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी आए थे। निर्धारित रूट आगरा अलीगढ़ बाईपास फ्लाई ओवर पर 256 कलाकारों ने 9 घंटे की मेहनत के बाद 650 मीटर वाल पर पेंटिंग तैयार की थी।
विज्ञापन


वार्ष्णेय महाविद्यालय के छात्र प्रदीप राज, नवनीत एवं निधि शर्मा के सहयोग से नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी, रक्षा उपकरणों व स्वच्छ भारत मिशन, ताला तालीम तहजीब के उद्देश्यों पर पेंटिंग बनाई। मुख्यमंत्री योगी जब हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल आए तो रास्ते में इस पेंटिंग को देखकर खुश हुए।
विज्ञापन


बयान
‘सिर्फ आगरा अलीगढ़ बाईपास ही नहीं अलीगढ़ शहर का हर बाईपास ऐसे ही वॉल पेंटिंग व ग्रीन बेल्ट के रूप में स्मार्ट बनाने का हमारा लक्ष्य है’ - सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें