फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन मिला-जुला दिखा ट्रकों की हड़ताल का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ई-वे बिल को हटाने के लिए 20 जुलाई से ट्रक यूनियनों द्वारा किए गए ट्रकों के चक्का जाम का शनिवार को मिला जुला असर दिखाई दिया। हालांकि चक्का जाम की जिम्मेदारी संभाल रहे ट्रांसपोर्टर यूनियन के नेता सुबह से ही महानगर के विभिन्न स्थानों पर ट्रकों के चक्का जाम कराने को पहुंच गए। चक्का जाम के दूसरे दिन यह लोग कुछ हद तक ट्रकों को रोकने में सफल भी रहे।

ट्रकों का चक्काजाम कराने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी किशन लाल एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र गुप्ता के साथ दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह, चेयरमैन हरीश चौधरी ने महानगर का भ्रमण किया। पदाधिकारी महानगर के भ्रमण के बाद खैर, टप्पल, जट्टारी, गोंडा, इगलास, सासनी, छर्रा, अतरौली तथा चंडौस पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने ट्रक चालकों को हड़ताल के बारे में समझाया। पदाधिकारियों का दावा है कि उक्त स्थानों पर बंद सफल मिला। अलीगढ़ मंडल में बंद 95 प्रतिशत सफल रहा है। इस दौरान किरन प्रताप सिंह, रॉबिन डंग, करन प्रताप सिंह, अनिल रस्तोगी, ब्रजेश शर्मा, विजय सारस्वत, देवेंद्र वार्ष्णेय, मनीष गौड़, मोहित गुप्ता, सरजीत सिंह, मो. नादिर खां आदि साथ थे।
विज्ञापन


आज से बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम
ट्रक आपरेटरों की मानें तो अलीगढ़ मंडल में चक्का जाम की रणनीति 95 प्रतिशत सफल रही है। यदि यह सच है तो इसका असर आज से खाद्य पदार्थों पर पड़ना शुरू हो जाएगा। महानगर की सब्जी मंडी समेत अन्य वस्तुओं पर महंगाई बढ़ सकती है। चूंकि इनकी अधिकांश आपूर्ति ट्रकों से होती है और ट्रकों का चक्का जाम है तो सब्जी समेत अन्य खाद्य पदार्थों पर महंगाई बढ़ना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें