फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों सॉल्वर पहुंचे जेल, फरार आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा 2015 में धांधली की कोशिश करने वाले पांचों सॉल्वरों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस आरोपियों के फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बुधवार सुबह बिहार के पांच सॉल्वरों को दबोचा था। एसपी घुले सुशील ने बताया कि आरोपियों के साथियों की तलाश में एक टीम लगी है। सादाबाद के संजय पुत्र रमेश चंद्र निवासी नौपुरा और राजकुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी बरामई फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ लगने पर इस गिरोह की कुछ और कड़ियां सामने आ सकती हैं। वहीं चार आरोपी वह भी फरार हैं, जिनकी जगह आरोपियों ने परीक्षा दी। आरोपियों को भी मुकदमों में नामजद किया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें