फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... गांधी नेत्र अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने गांधी नेत्र चिकित्सालय की भूमि पर अवैध कब्जों और शहर के नालों का पानी चिकित्सालय के मैदान में आने की समस्या की जांच के आदेश कर दिए हैं। उन्होंने एसडीएम कोल एवं नगर आयुक्त को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह शनिवार को गांधी नेत्र चिकित्सालय के निरीक्षण को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कक्ष संख्या 23 में एंजियोग्राफी मशीन, विजुअल फील्ड रिकार्डिंग, अल्ट्रासाउंड मशीनों के अतिरिक्त ऑपरेशन थिएटर, चाइल्ड आई वार्ड, हेलिट वार्ड, रसोईघर देखा।
विज्ञापन


चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रजिया खान व चिकित्सालय अधीक्षक मधुप लहरी ने संस्थान की खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्जे एवं शहर के अन्य क्षेत्रों के नालों का पानी चिकित्सालय ग्राउंड में आने की समस्या से अवगत कराया। डॉ. लहरी ने बताया कि यहां पर कैंटीन में मरीजों एवं तीमारदारों को 20 रुपये प्रति थाली भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रोटरी क्लब द्वारा यहां पर रसोईघर भी संचालित है जहां तीमारदारों को स्वयं भोजन बनाने की भी व्यवस्था है ईंधन नि:शुल्क दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के साथ कुछ ऐसे सामाजिक कार्य करने चाहिए, जिसे लोग याद रखें। चिकित्सालय की व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही बेहतर सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी चीजों में सुधार की गुंजाइश रहती है और विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने सदस्यों से संस्थान में और सुधार के लिए प्रस्ताव मांगे।
विज्ञापन


संस्थान का एलबम भी देखा। जिसमें सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पं. जवाहर लाल नेहरू आदि महान हस्तियों द्वारा अपने अनुभव एवं विचार लिखे गये हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सुरेश गोविल, सचिव विजय बजाज, संयुक्त सचिव पिंकी भाटिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीपी सिंह व डॉ. अजय सक्सेना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें