फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बूंदी के लड्डू, केसरवाटी समेत छह खाद्य वस्तुओं के नमूने अनसेफ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों द्वारा लिए गए खैर समेत अन्य स्थानों से बूंदी का लड्डू, केसरवाटी, रंगीन कचरी एवं पनीर के छह नमूने प्रयोगशाला जांच में अनसेफ पाए गए हैं। इन सभी में प्रतिबंधित एवं अखाद्य आरामाइन कलर एवं रोडा माइन बी कलर पाया गया है। जबकि राउपुर गभाना की डेयरी से लिए गए पनीर के नमूने में घातक अपदृव्य पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग अब आयुक्त खाद्य सुरक्षा से अनुमति लेकर एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में वाद दायर कराने की तैयारी में है। इन मामलों में आरोपियों को छह साल की जेल एवं पांच लाख रुपये तक का जुर्माना अदा करना पड़ सकता है।

होली के अवसर पर चले विशेष अभियान के दौरान 21 मार्च को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गौतम मिष्ठान्न भंडार खैर से बूंदी के लड्डू का नमूना भरा था। प्रयोगशाला में हुई जांच में इसमें प्रतिबंधित आरामाइन कलर पाया गया। 27 फरवरी को खैर में ही ओमकार के यहां से केसरवाटी का नमूना भरा गया था। जांच में इसमें आरेंज सेकेंड कलर पाया गया।
विज्ञापन


खैर में ही गोवर्धन प्रसाद की दुकान से बूंदी के लड्डू का सैंपल लिया गया था। जांच में इसमें भी प्रतिबंधित आरामाइन कलर पाया गया। इगलास के चंद्रफरी गांव से कचरी का सैंपल भरा गया था। इसमें भी आरामाइन कलर मिला। खैर के साबिर की दुकान से रंगीन कचरी का सैंपल भरा गया था। इसमें रोडामाइन बी एवं आरामाइन कलर पाया गया। इसके अलावा राउपुर गभाना स्थित मुबारक की डेयरी पर मार्च माह में छापा मारा गया था। शिकायत थी कि यह व्यक्ति मिलावटी दूध और पनीर का कारोबार करता है।

मौके पर मिले मिलावटी पनीर से भरा एक कमरा सीज कराया गया था तो वहां मिला दूध का पाउडर नष्ट कराया गया था। यहां से पनीर व दूध का सैंपल भरा गया था। इसमें अपदृव्य पाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अनसेफ कैटेगरी में पाए गए छह मामलों में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस मामले के आरोपियों को छह साल की कैद एवं पांच लाख रुपया जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन


गन्ने का रस एवं कटे फलों के खिलाफ अभियान शुरू
महानगर में बिक रहे दूषित गन्ने का रस एवं कटे फलों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को विभागीय टीमों ने महानगर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर एक दर्जन स्थानों पर दूषित गन्ने का रस फिकवाया तो कटे फलों को भी नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें