फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सरकार अलीगढ़ का नाम बदलकर कोल करने पर कर रही है विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या सरकार अलीगढ़ का नाम बदलकर कोल करने पर कर रही विचार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

क्या सरकार अलीगढ़ का नाम बदलकर प्राचीन नाम कोल करने पर विचार कर रही है। यदि नहीं तो क्यों? यह सवाल शहर विधायक संजीव राजा ने विधानसभा में उठाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने तारांकित प्रश्न के अंतर्गत 8 सवाल पूछे है। संजीव राजा ने बताया कि सभी प्रश्नों का जवाब आने के बाद उसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक राजा ने पूछा है कि जनपद फिरोजाबाद की भांति जनपद अलीगढ़ नगर में स्थित ढलाई उद्योग के लिए गैस पाइप लाइन डालने की सरकार की कोई योजना है। यदि है तो उसका विवरण क्या है और नहीं तो क्यों? औैैैद्योगिक विकास मंत्री से उन्होंने ताला, हार्डवेयर व अन्य उद्योगों में तकनीकी विकास के लिए अनुसंधान केंद्र स्थापित करने, खेल मंत्री से तरुणों के खेलने के लिए खेल स्थल नियत करने, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार मंत्री से प्रदेश में मछली, मुर्गा, सूअर, बकरा आदि के मांस की खरीद-बिक्री के लिए जिला केंद्रों पर मंडी बनाने, परिवहन मंत्री से रोडवेज बस स्टैंडों को बहुमंजिला बनाकर उन पर शापिंग मॉल अथवा विश्राम स्थान बनाने, डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने तथा ऊर्जा मंत्री से धार्मिक स्थलों में विद्युत संयोजन लगाए जाने से संबंधित सवाल पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें