फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आजम खां और शशि थरूर का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां और शशि थरूर का पुतला फूंका
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा नेता आजम खां एवं कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा क्षत्रियों के इतिहास पर दिये गए बयान की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ की कलाकार फाल्गुनी राजाणी के बयान को सुर्खियों में रहने की लालसा करार दिया।

डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुस्लिम शासकों ने हिंदुओं का दमन किया और इसके डर से आजम खां जैसे लोगों ने धर्म बदल लिया। क्षत्रियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। यदि इसे इतिहासकारों ने सही ढंग से प्रस्तुत किया होता, तो स्थिति आज अलग होती।
विज्ञापन


क्षत्रिय नेता डीपी सिंह ने कहा कि भंसाली जैसे लोग विदेशी पैसे से हिंदुओं के इतिहास को गलत ढंग से दिखा रहे हैं। यदि जांच कराई जाए, तो इसके पीछे विदेशी साजिश निकलेगी।
विज्ञापन


पुतला दहन में डेनी ठाकुर, संदीप चौहान, शीलू ठाकुर, सचिन सिंह, प्रताप सिंह, गुलवीर सिंह, विनोद कुमार, अनिल ठाकुर, मोनू ठाकुर, सुधीर सिंह, कुलदीप सिंह मनिया, तरुण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें