फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में रोडवेज से कुचलकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस से कुचलकर छात्रा की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर ब्लाक के पास साइकिल सवार छात्रा कंचन को मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि परिचालक भाग गया। वहीं बुधवार शाम गंगीरी में बोलेरो की टक्कर से घायल बुग्गी सवार सोरन सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।

दूध का काम करने वाले किसान मुकेश कुमार की 15 वर्षीय बेटी कंचन डीएवी गर्ल्स इंटर कालेज में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार को वह साइकिल पर सुरेंद्र नगर को कोचिंग के लिए निकली थी। धनीपुर ब्लाक के सामने बस ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गंगीरी थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर निवासी 45 वर्षीय सोरन सिंह बुधवार शाम बुग्गी में सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो लेकर चालक भाग गया। परिजनों ने सोरन को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें