फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी पर बड़े राजनीतिक दलों ने नहीं किया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी आबादी पर बड़े राजनीतिक दलों ने नहीं किया भरोसा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कहने को तो महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की वकालत हर राजनीतिक दल करता है। महिला आरक्षण की भी जोर-शोर से मांग की जा रही है। लेकिन जब चुनाव होते हैं तो स्थिति इसके विपरीत दिखाई देती है। इस बार भी निकाय चुनाव में मेयर के पद के लिए किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है, जबकि सभी प्रमुख दल में महिलाओं ने दावेदारी की थी।
विज्ञापन


पिछली बार यह सीट आरक्षित थी। इसलिए राजनीतिक दलों की मजबूरी महिला को उम्मीदवार बनाना था। तब भाजपा ने शकुंतला भारती को मैदान में उतारा और वह काफी वोटों से विजयी रहीं। इस बार जब मेयर के लिए यह सीट सामान्य हो गई तो आधी आबादी से बड़े राजनीतिक दलों ने परहेज कर लिया। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, रालोद सभी राजनीतिक दल अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। निकाय चुनाव में इनकी तैयारी भी काफी पहले से थी। हर दल में महिलाओं ने दावेदारी भी की थी, लेकिन किसी भी बड़े दल ने आधी आबादी पर भरोसा नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने जरूर मोनिका थापर को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें