अडिग रहकर कठोर परिश्रम करने वालों को मिलती है सफलता
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के तत्वाधान में मोटिवेशनल एंड कैरियर काउंसिलिंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल श्याम कुंतेल ने शुभारंभ किया।
इसमें दिल्ली से आए राजन अरोरा ने बच्चों से कहा कि भविष्य का लक्ष्य आज ही तय करना होगा। तभी सुनहरे भविष्य की आधारशिला रखी जा सकेगी। सफलता सफलताउसे मिलती है जो अडिग रहकर कठोर परिश्रम को तत्पर रहता है।
उन्होंने अनेक उदाहरण देकर यह बताने की कोशिश की कि सफल व्यक्तियों ने सदैव कठिनाई के मार्ग पर चलकर ही लक्ष्य की प्राप्ति की है। रोजगार के चयन में रुचि को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि रुचि पूर्वक कार्य करने से ही आत्म संतुष्टि का भाव आता है।
राजन अरोरा ने कहा कि अभिभावक बच्चों को कोचिंग में भेजकर उनके भीतर के जिज्ञासु भाव को समाप्त कर रहे हैं। बच्चे जब स्वयं करके सीखेंगे तभी आगे बढे़ंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया। सुधा सिंह, ललित वत्स, विजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।