आठ दिन चलेगा खेलों का रोमांच
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला की ओर से 14 से 21 नवंबर तक आयोजित खेलों में नया रोमांच देखने को मिलेगा। इसमें सहयोग जिला ओलंपिक संघ कर रहा है। आठ दिवसीय आयोजन में कई खेल खेले जाएंगे। बैठक में खेल संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन की भव्यता के संबंध में सुझाव भी दिए।
शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय तालानगरी में खेल संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। खेल महोत्सव को लेकर अलग-अलग खेल संघ के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय रखी।
इस अवसर पर बैडमिंटन संघ से चंद्रप्रकाश डब्बू, टेबल टेनिस से सर्वेश कुमार, वॉलीबॉल से प्रेम सिंह लोधी, नवीन चौधरी, कुश्ती से भगत सिंह बाबा, राकेश चौधरी, पावर लिफ्ंिटग से मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, बॉक्सिंग से सोम प्रकाश, ताइक्वांडो से असरार अहमद, तस्कीन जहीर, कबड्डी से मोहम्मद अली, फुटबॉल से डॉ. रक्षपाल सिंह, तौफीक अहमद, उप्र ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर आदि मौजूद रहे।