फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... गर्व है कि हजारों लड़कियों का पिता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्व है कि हजारों लड़कियों का पिता हूं : सीडी मित्तल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

उर्मिला मित्तल ट्रस्ट की ओर से एएमयू की 88 छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। एएमयू वीमेंस पालीटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन सीडी मित्तल एवं कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कामर्स, यूनानी मेडिसिन, एग्रीकल्चर साइंस, लॉ, मैनेजमेंट तथा इंजीनियरिंग फैकल्टी के अलावा वोकेशनल स्टडीज की छात्राओं को छात्रवृत्ति दी।

सीडी मित्तल ने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई पर खर्च करना जीवन का सबसे बड़ा निवेश है, क्योंकि घर में एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। मेरी कोई पुत्री नहीं है, लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं हजारों लड़कियों के पिता की भूमिका निभा रहा हूं।
विज्ञापन


प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि इस प्रकार की छात्रवृत्ति मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मदद मिलेगी। डीएसडब्लू प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने बताया कि यह ट्रस्ट गत तीन वर्षों से लगातार एएमयू की छात्राओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति पाने वाली छात्रा निदा अंसारी और निमिशा गुप्ता ने कहा कि उनके परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ है। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डीएसडब्लू प्रो. मुहम्मद सगीर खान ने किया और प्रो. बदर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें