फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा कॉलोनी के पास बनेगा ‘इज्जत घर’

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा कॉलोनी के पास बनेगा ‘इज्जत घर’
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।

मलिन बस्ती में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त चिकित्सा कैंप लगाया ।153 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने दलित बस्ती में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया ।

प्रतिभा कॉलोनी क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त ने एक और प्रयास किया है। थाना बन्ना देवी के पीछे प्रतिभा कॉलोनी के पास इज्जत घर, शौचालय बनाए जाने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गत दिनाें प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजीव कुमार द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों व नगर पंचायतों में 25 सितंबर 2017 से 24 अक्तूबर 2017 तक जन सुविधाओं का लाभ जन सामान्य को पहुंचने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान चलाये जाने के आदेश दिये गये।

इसी क्रम में स्वास्थ्य, आपूर्ति, यातायात, विद्युत आदि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कराते हुए एक ही स्थान पर सभी विभागों की जन सुविधाएं जनसामान्य को उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया। इसी अभियान के तहत डोरीनगर स्थित अंबेडकर कॉलोनी, अंबेडकर धर्मशाला में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। दवाओं का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रतिभा कॉलोनी को खुल में शौच मुक्त बनाने और यहां की महिलाओं के लिए ‘इज्जत घर’ बनाने के लिए मंगलवार से प्रतिभा कॉलोनी के पास बाउंड्रीबाल काम शुरू हो जाएगा। इस काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें