फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश रद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश रद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम स्थिति से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने शुरू किए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम का आपातकालीन कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही अब जल निकासी में बाधक स्लैबों को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने देर रात तक शहर में जलभराव से ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर 24 घंटे खुले रहेंगे। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश को रद कर दिया है।

भीषण बारिश में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ जल निकासी में लगे रहे। शनिवार की शाम से लेकर देर रात तक नगर आयुक्त जलभराव वाले इलाकों में घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने देर रात तक आगरा रोड, क्वार्सी बाईपास, रामघाट रोड, अब्दुला रोड, मैरिस रोड, दीवानी कचहरी, रेलवे रोड, मालगोदाम, मामू भांजा, गूलर रोड, सराय हकीम, सराय लवरिया, रसलगंज, सराय सुल्तानी, जयगंज, आगरा रोड, बिहारी नगर, सासनीगेट आदि इलाकों में निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि जलभराव का प्रमुख कारण नालाें में पॉलिथीन, दोने पत्ते व नालों पर स्लैब डालकर उनको बंद करना है। इसलिए जलनिकासी में बाधक ऐसे सभी भवन स्वामी और दुकानदारों के अवैध स्लैब को तोड़कर हर हाल में जलनिकासी करायी गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सभी लोगों से भीषण बारिश में संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि जलभराव के लिए वह और उनकी पूरी टीमें अपने संसाधनों के साथ प्रयासरत है जिसके उन्हें सहयोग की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें