सामाजिक कुरीतियां दूर भगाएगा क्षत्रिय समाज
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
रेलवे रोड स्थित क्षत्रिय पंचायती चौपाल समिति के पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजे। क्षत्रियों को कर्तव्य बोध याद दिलाया गया। अध्यक्षता अवतार सिंह ने की व संचालन महासचिव अमित ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान रहे।
इस मौके पर अमित सिंह, राजपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, सोनू परमार, मनीष चौहान, साहब सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजेश सिंह, कपिल चौहान, रोहित कुशवाहा, सम्राट सिंह राणा, मुकेश तोमर, जीतू ठाकुर, कपिल प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रजत कुमार सिंह, संजीव सिंह, यतिन राज सिंह, अनमोल प्रताप सिंह, रोहित चौहान, कवित राघव, सचिन ठाकुर, सौरभ प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के कुंवर प्रमोद सेनानी की अध्यक्षता में शस्त्रों की पूजा की गई।
इस मौके पर राजीव सिंह, जितेंद्र राना, सचिन जादौन, सरदार स्वर्ण सिंह, सत्येंद्र पाल मुन्ना, प्रदीप ठाकुर, अक्षय प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, गुरुवेश शर्मा, सत्यवीर सिंह, एमपी सिंह, सौरभ राना, गौरव राना, विशाल राठौर, योगेंद्र सिंह चौहान, आपेश अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विष्णुपुरी में शस्त्र पूजन
ठा. शोभांश सिंह गोरा पहलवान के कैंप कार्यालय डॉ. राजाजी प्लाजा विष्णुपुरी में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर ठा. शोभांश सिंह, विनय सिंह गोरा पहलवान, सौरभ सिंह, ललित सिंह, रजत ठाकुर, अनुराग ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, राजा पंडित, राम कुमार, कपिल, मोनू कुमार, अमित सिंह, तरुण ठाकुर, गोविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।