फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा अभिकर्ता, कर्मचारियों व मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा अभिकर्ता, कर्मचारियों व मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

भारतीय जीवन बीमा निगम की 61वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित बीमा सप्ताह का गुरुवार को समापन हुआ। समारोह में वरिष्ठ बीमा धारक पंकज गुप्ता, वरिष्ठ अभिकर्ता प्रमोद वार्ष्णेय तथा वरिष्ठ कर्मचारी दया राम का सम्मान किया गया। विभिन्न स्कूलों के चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजयी बच्चों, निगम कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में चिरंजीलाल विद्यालय की शिवानी उपाध्याय, श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कालेज की भूमिका गौड़ और नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज के सौरभ कुमार ने विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उदय सिंह जैन कालेज की संध्या कुमारी, चिरंजीलाल विद्यालय की महक और उदय सिंह जैन इंटर कालेज की मीनू वर्मा द्वितीय रहीं। तीसरे स्थान पर चिरंजीलाल विद्यालय की अंकिता राठौर, रेखा कुमारी, दिव्या दयाल रहे। सांत्वना पुरस्कार चिरंजी लाल विद्यालय के चैतन्य, टीकाराम विद्यालय की खुशबू राघव, और डीएस इंटर कालेज के भूपेंद्र शर्मा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभावान बच्चों में रोबिन, मृदुल वार्ष्णेय, प्राची वार्ष्णेय, संचित खरे, सार्थक सिंह व आरुषि को पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लू बर्ड स्कूल की तान्या कौशिक व वैष्णवी प्रथम, ब्लू बर्ड की तनिष्का वार्ष्णेय, गगन पब्लिक स्कूल के शगुन शर्मा द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर ब्लू बर्ड स्कूल की श्रेया, रिद्धिमा रहीं। प्रिंस, डॉली, जागृति शर्मा व नूपुर शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मंडलीय शाखा प्रबंधक अरुण पाल, मैनेजर एससी बिथ्रा, मार्केटिंग मैनेजर भूपाल सिंह ने ये पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें